गोस्मार्ट कार्ड को 30 दिन में एनसीएमसी से बदलें, नहीं तो वैद्यता खत्म

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ मेट्रो में गोस्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्री इसे 30 दिन में एनसीएमसी से बदलें, अन्यथा कार्ड की वैधता समाप्त हो जाएगी। बिना शुल्क के एनसीएमसी कार्ड लिया जा सकेगा। यात्रा पर 10% छूट मिलेगी। नए यात्रियों के लिए 100 रुपये का शुल्क है।

गोस्मार्ट कार्ड को 30 दिन में एनसीएमसी से बदलें, नहीं तो वैद्यता खत्म

लखनऊ मेट्रो में गोस्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्री इसे 30 दिन में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से बदलें, नहीं तो कार्ड की वैद्यता खत्म हो जाएगी। कार्ड बदलने की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है, जो कि 30 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान बिना किसी शुल्क के एनसीएमसी कार्ड ले सकेंगे। यह सुविधा लखनऊ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। मौजूदा समय में रोजाना 80 से 85 हजार लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं, जिसमें 40 हजार गो स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते हैं। एक कार्ड से कई जगह यात्रा-

एनसीएमसी कार्ड का लाभ

उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि एनसीएमसी के जरिए यात्री लखनऊ मेट्रो के साथ-साथ एनसीएमसी की सुविधा वाले अन्य मेट्रो, बस, पार्किंग और दुकानों पर भी भुगतान कर सकेंगे। लखनऊ मेट्रो में इस कार्ड से हर यात्रा पर 10% की छूट मिलेगी। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि पहले अपने गोस्मार्ट कार्ड में उपलब्ध राशि का इस्तेमाल कर लें। उसके बाद एनसीएमसी से बदलें। गोस्मार्ट, पर्यटक और सुपर सेवर जैसे अलग-अलग मेट्रो कार्ड बंद किए जाएंगे।

नए यात्रियों के लिए शुल्क

नया एनसीएमसी कार्ड भी खरीद सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। यह एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निर्धारित काउंटर और केंद्रों से मिलेगा। कार्ड जारी करने के लिए मोबाइल फोन पर आई ओटीपी से प्रक्रिया पूरी होगी। कार्ड में न्यूनतम 100 और अधिकतम 2,000 रुपये तक राशि डाली जा सकेगी। राशि डालने की सुविधा मेट्रो स्टेशनों के काउंटर, टिकट बिक्री मशीन, एयरटेल एप और अन्य एनसीएमसी समर्थित माध्यमों से मिलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गो स्मार्ट कार्ड को कब एनसीएमसी से बदलना है?
गो स्मार्ट कार्ड को 30 दिन के अंदर एनसीएमसी से बदलना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोस्मार्ट कार्ड को 30 दिन में एनसीएमसी से बदलें, नहीं तो वैद्यता खत्म