लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कानपुर सीधा कनेक्ट होगा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

-एक्सप्रेसवे बन जाने के बावजूद कानपुर में पहुंचना आसान नहीं रहा -एक्सप्रेस वे जहां समाप्त

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कानपुर सीधा कनेक्ट होगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सीधे कानपुर से जुड़ेगा। अभी कानपुर की सीमा पर उन्नाव में फिर हाईवे को कनेक्ट करता है। हाईवे से जाजमऊ होते हुए कानपुर जाने वालों को एक घंटे से अतिरिक्त समय लग जा रहा है। इस नाते एक्सप्रेसवे के महंगे सफर के बावजूद लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे और जाजमऊ पुल पर ट्रैफिक दबाव को देखते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे को कानपुर से सीधे कनेक्ट करेगा। इसके लिए निजी कंपनी से सर्वे कराया जा रहा है।

ट्रैफिक लोड और समाधान

दो महीने पहले जुलाई में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू हुआ था। शुरुआत में करीब 13 से 14 हजार वाहन एक लेन से रोज गुजर रहे हैं। लखनऊ से करीब 63 किमी तो लोग करीब 45 मिनट में पहुंच जा रहे हैं, लेकिन आगे जाकर फिर जाम झेलना पड़ रहा है। कानपुर के जाम को देखते हुए आउटर रिंग रोड बन रही है। एक्सप्रेसवे को आउटर रिंग रोड से जोड़ने का प्रस्ताव है, लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों का मानना है कि आउटर रिंग रोड से जोड़ देने के बाद भी भविष्य में दिक्कत खड़ी होगी।

वैकल्पिक रास्तों की खोज

अगले 30 वर्ष के ट्रैफिक लोड को देखते हुए आउटर रिंग रोड से इतर एक ऐसे वैकल्पिक रोड की तलाश की जा रही है, जिससे कानपुर को सीधे जोड़ा जा सके। एनएचएआई की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम-उत्तर की तरफ का आवासीय सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं। कानपुर से जोड़ने के लिए गंगा पर पुल भी बनाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में पूर्वी हिस्से से वैकल्पिक रोड निकालने पर विचार किया गया है।

जागरूकता और सर्वेक्षण

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल के मुताबिक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए पूर्वी ओर सर्वे कराया जा रहा है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को प्रयागराज 6 लेन हाईवे से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। यह रोड गंगापुल को क्रास करते हुए चकेरी और सरसौल के बीच होते हुए प्रयागराज हाईवे से कनेक्ट होगी। यहां अभी भूमि अधिग्रहण में भी दिक्कत नहीं आएगी। आगे चलकर कानपुर एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक लोड बढ़ेगा। जब कानपुर से कनेक्ट होने के कई रास्ते होंगे तो सफर आसान हो जाएगा। निजी कंपनी को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर समेत दूसरे पहलुओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

✦लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कब शुरू हुआ था?−
दो महीने पहले जुलाई में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से कानपुर सीधा कनेक्ट होगा