खेल-----पराग, सचिन और सौरभ बने चैंपियन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ में पहले मास्टर्स यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। विशेष सचिव खेल कुमार विनीत ने समारोह में प्रमुखता से हिस्सेदारी की।

खेल-----पराग, सचिन और सौरभ बने चैंपियन

लखनऊ, संवाददाता। यूपी टेबल टेनिस कॉम्प्लेक्स में प्रथम मास्टर्स यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन हुआ। लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विशेष सचिव खेल कुमार विनीत ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरुष 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सौरभ पोद्दार, 45 में सचिन कुमार, 50 में पराग अग्रवाल, 55 में विशाल अरोड़ा, 60 में दीपक सिंह, 65 में रवि टंडन, 70 में एसके विनोदिया और 75 में डॉ. रंजीत कांत दवे चैंपियन बने।

महिला वर्ग में पल्लवी सिंघल, सहर महबूब, अर्चना तोमर, निर्मला सिंह और एन. पूर्णिमा रिचर्ड्स ने अपने-अपने वर्ग में खिताब जीते।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल-----पराग, सचिन और सौरभ बने चैंपियन