राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, जताई आपत्ति

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने राज्य के कार्मिक संगठनों के साथ पाक्षिक और मासिक बैठकें न होने पर आपत्ति जताई है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में बाधा आ रही है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, जताई आपत्ति

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को पत्र लिखकर राज्य के कार्मिक संगठनों के साथ पाक्षिक व मासिक बैठक न किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पत्र में बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा है कि नियमानुसार बैठक न होने से कर्मचारियों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। इससे कार्मिक संघों, संगठनों में आक्रोष बढ़ रहा है। पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वर्ष 2024 में हर 15 दिनों में सभी स्तर पर कर्मचारियों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए थे।

हालांकि, बैठकें नहीं हो रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।