वाणिज्यिक और छोटे एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, वाणिज्यिक एलपीजी और छोटे गैस सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की गई है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये कम होकर 2,930 रुपये हो गई है। पांच किलो के सिलेंडर की कीमत भी घटाई गई है। इसके अलावे, निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कटौती की है।

वाणिज्यिक और छोटे एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्यिक एलपीजी और पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडर की कीमतों में बुधवार को कटौती की गई। 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसी तरह पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 13 रुपये घटाकर 808.50 रुपये कर दी गई है। हालाांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में तनाव कम और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच यह पहली राहत है। तेल विपणन कंपनियों के अनुसार, इस कटौती के बाद वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये रह गई है, जबकि पिछले महीने यह बढ़कर 3,113 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में करीब पांच रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। इसके बाद दिल्ली में एटीएफ का भाव घटकर करीब 110 रुपये प्रति लीटर रह गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने एटीएफ मूल्य स्थिरीकरण योजना शुरू की थी। इसके तहत शामिल विमानन कंपनियां 115 रुपये प्रति लीटर की तय कीमत पर ईंधन खरीद सकती हैं। यदि बाजार भाव इससे अधिक होता है तो अंतर की भरपाई सरकार करेगी.

निजी कंपनी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

इस बीच निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने भी अपने 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पांच रुपये और डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। इससे इससे पहले कंपनी ने संघर्ष के दौरान 26 मार्च को कीमतें बढ़ाई थीं। कंपनी ने दो साल से अधिक समय में पहली कटौती की है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

FAQs

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत क्या है?
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 2,930 रुपये है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।