एलपीजी वितरकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

गाजीपुर में एलपीजी वितरकों ने अपने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह छह अक्टूबर से गैस सिलेंडर का लोड नहीं लेंगे। वितरकों ने अन्य मुद्दों के साथ ही प्रशासनिक शुल्क में वृद्धि और उत्पीड़न की रोकथाम की मांग की है।

एलपीजी वितरकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर, संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़े एलपीजी वितरकों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। वितरकों ने मांगें पूरी नहीं होने पर छह अक्टूबर से गैस सिलेंडर का लोड नहीं लेने की चेतावनी दी। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में वितरकों ने बताया कि वे एक सितंबर से विभिन्न चरणों में आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में प्रशासनिक शुल्क और होम डिलीवरी प्रभार के कमीशन में अंतरिम रूप से 75 रुपये की वृद्धि, ई-केवाईसी के लिए तेल कंपनियों द्वारा 236 रुपये का भुगतान और एनएफआर व एआरबी की बिक्री के लिए बाध्य नहीं किए जाने की मांग शामिल है।

वितरकों ने व्यावसायिक सिलेंडरों की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित नहीं करने, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू नहीं करने, पीएनजी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा विक्रय अधिकारियों द्वारा वितरकों के उत्पीड़न और गैरकानूनी कार्यों पर रोक लगाने की मांग की। वितरकों के अनुसार आंदोलन के प्रथम चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया। 21 सितंबर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। पांच अक्टूबर को देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। छह अक्टूबर से ‘नो मनी, नो इंडेंट’ के तहत वितरक न तो पैसा जमा करेंगे और न ही गैस सिलेंडर का लोड लेंगे। 26 अक्टूबर को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएलपीजी वितरकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन