श्रद्धा कुमारी ने सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जबलपुर में सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लोयोला स्कूल की बालिका मुक्केबाज श्रद्धा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंडर-19 वर्ग में 54 से 57 किलोग्राम में उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। उनके कोच और प्रशिक्षण केंद्र ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए उनकी जीत प्रेरणा बन सकती है।

श्रद्धा कुमारी ने सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
श्रद्धा कुमारी ने सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

जबलपुर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर की एकमात्र बालिका मुक्केबाज श्रद्धा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने अंडर-19 बालिका वर्ग के 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपने उत्कृष्ट कौशल और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता के पीछे करनडीह स्थित अकिल अखड़ा बॉक्सिंग सेंटर और उनके कोच कोंदा हांसदा का कड़ा मार्गदर्शन व नियमित प्रशिक्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब श्रद्धा करनडीह पहुंचीं, तो बॉक्सिंग सेंटर के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

आज गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित भी किया गया। अकिल अखड़ा के पदाधिकारियों का कहना है कि श्रद्धा की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्रद्धा कुमारी ने सीआईएससी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक