संत जेवियर्स स्कूल में मना लॉयोला दिवस

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो में संत जेवियर्स स्कूल में संत इग्नेशियस लोयोला की पुण्य स्मृति में लॉयोला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना-गीत से हुआ और विद्यार्थियों ने संत लोयोला के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने का प्रेरक संदेश दिया।

संत जेवियर्स स्कूल में मना लॉयोला दिवस

बोकारो, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स स्कूल में गुरुवार को संत इग्नेशियस लोयोला की पुण्य स्मृति में लॉयोला दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस उनके आदर्शों, सेवा-भाव, अनुशासन और नेतृत्व की प्रेरणा को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना-गीत के साथ हुआ। इसके बाद मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने संत इग्नेशियस लोयोला के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी नाटिका प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने संत लोयोला के त्याग, समर्पण और मानव सेवा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज, फादर थॉमस रोड्रिग्स, उप-प्रधानाचार्य दीपक चौधरी, देबाशीष गुप्ता, सिस्टर सुनीता तथा सिस्टर अनुपमा मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को संत लोयोला के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन ज़ेवियर एंथम के साथ हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंत जेवियर्स स्कूल में मना लॉयोला दिवस