यूनिवर्सिटी ने किया एडमिशन ऑफिस का शुभारंभ किया

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने आगरा में अपना स्थायी एडमिशन ऑफिस खोला है, जो छात्रों के लिए उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यालय स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में शिक्षाविदों और स्कूलों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

यूनिवर्सिटी ने किया एडमिशन ऑफिस का शुभारंभ किया

उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों तक अधिक सुलभ बनाने और उत्तर प्रदेश में अपनी क्षेत्रीय उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने आगरा में अपने स्थायी एडमिशन ऑफिस का शुभारंभ किया। उद्घाटन अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, रतनमुनि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल वशिष्ठ और ऐस अकादमी के राजीव शर्मा ने फीता काटकर किया। शाखा प्रमुख एवं असिस्टेंट डायरेक्टर जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि आगरा में यह एलपीयू का चौथा और देशभर का 15वां स्थायी एडमिशन ऑफिस है। इससे विद्यार्थियों, विद्यालयों और अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय का जुड़ाव और मजबूत होगा। साथ ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स आर्केड के प्रथम तल पर, सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने कार्यालय नियमित रूप से संचालित होगा।कार्यक्रम की योजना, समन्वय और संचालन में विश्वविद्यालय के अधिकारी अनूप और संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगरा कार्यालय के शुभारंभ के साथ देशभर में एलपीयू के 15 स्थायी एडमिशन ऑफिस संचालित हो गए हैं। समारोह में शिक्षाविदों, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, निदेशकों, करियर काउंसलर्स और शिक्षा जगत की अन्य प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षाविदों को नए कार्यालय में आकर प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति योजनाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय अवसरों और छात्र सहायता सेवाओं की जानकारी लेने के लिए आमंत्रित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयूनिवर्सिटी ने किया एडमिशन ऑफिस का शुभारंभ किया