ट्रेन में मिला लावारिस बैग जीआरपी ने यात्री को लौटाया

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

काठगोदाम-दून सूबेदारगंज ट्रेन में एक लावारिस बैग मिला, जिसे जीआरपी रामपुर पुलिस ने उसके स्वामी सम्राट सिंह को वापस किया। बैग में सामान और मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस ने स्वामी की पहचान की। यात्रियों और बैग स्वामी ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

ट्रेन में मिला लावारिस बैग जीआरपी ने यात्री को लौटाया

काठगोदाम-दून सूबेदारगंज ट्रेन में लावारिस मिला बैग जीआरपी रामपुर पुलिस ने उसके स्वामी की पहचान कर सकुशल वापस सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की यात्रियों और बैग स्वामी ने सराहना की। जीआरपी रामपुर के मुताबिक 29 जुलाई को ट्रेन संख्या 14119/14120 के कोच एस-2 की सीट नंबर आठ पर स्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को एक पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। आसपास बैठे यात्रियों से बैग के संबंध में जानकारी की गई, लेकिन किसी ने उसे अपना नहीं बताया। इसके बाद पुलिसकर्मी बैग को नियमानुसार थाने ले आए। बैग में मौजूद सामान और मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस ने उसके स्वामी की पहचान सम्राट सिंह पुत्र सुरेश कुमार सिंह, निवासी कैलाश नगर, थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद के रूप में की।

सूचना मिलने पर सम्राट सिंह जीआरपी रामपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने बैग और उसमें रखा सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर सम्राट सिंह और मौके पर मौजूद यात्रियों ने जीआरपी रामपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रेन में मिला लावारिस बैग जीआरपी ने यात्री को लौटाया