कलात्मक, ब्रह्म योग में कल विराजेंगे गजानन, भक्तों के संकट करेंगे दूर
बरेली में भगवान श्री गणेश का महोत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस बार स्थापना के दिन ब्रह्म योग रहेगा, जो भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देगा। विशेष रूप से चंद्रमा और शुक्र के मिलन से कलात्मक योग बनेगा, जिससे रचनात्मकता का विकास होगा।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भादो महीने के शुक्ल पक्ष चतुर्थी 14 सितंबर सोमवार से भगवान श्री गणेश का महोत्सव आरंभ हो रहा है। यह पर्व 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इस बार गणेश महोत्सव की धूम सात से 25 सितंबर तक रहेगी। अंतिम दिन 25 सितंबर को पूजा के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि स्थापना के दिन ब्रह्म योग रहेगा। विघ्नहर्ता इस बार ब्रह्म योग में विराजकर अपने सभी भक्तों के संकटों को दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। साथ ही स्थापना के दिन चंद्रमा सुख को एक साथ तुला राशि में बैठकर कलात्मक योग का निर्माण करेंगे ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन, भावना और कल्पना का कारक है, जबकि शुक्र सौंदर्य, कला, प्रेम और सुख-सुविधाओं के कारक हैं।
इन दोनों सौम्य ग्रहों के तुला राशि में मिलने से व्यक्ति के भीतर कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का अत्यधिक विकास होता है। जिसको चलते हैं इस बार गणेश चतुर्थी खास रहेगी स्थापना करने वाले जातकों पर गजानन कृपा की बारिश करेंगे।


