ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLok Sabha Elections 2019: वीके सिंह बोले, अयोध्या में राम मंदिर तब बनेगा, जब भगवान खुद चाहेंगे

Lok Sabha Elections 2019: वीके सिंह बोले, अयोध्या में राम मंदिर तब बनेगा, जब भगवान खुद चाहेंगे

केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार वी.के. सिंह (VK Singh) ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में एक भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) तब बनेगा, जब भगवान खुद चाहेंगे। (LIVE...

Lok Sabha Elections 2019: वीके सिंह बोले, अयोध्या में राम मंदिर तब बनेगा, जब भगवान खुद चाहेंगे
गाजियाबाद, एजेंसीThu, 11 Apr 2019 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार वी.के. सिंह (VK Singh) ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में एक भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) तब बनेगा, जब भगवान खुद चाहेंगे। (LIVE UPDATES)

आईएएनएस के अनुसार, वीके सिंह ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'रामलला (बाबरी मस्जिद में) तब प्रकट हुए थे, जब उनकी इच्छा हुई। तो, उनका मंदिर तब बनेगा जब वह खुद चाहेंगे।' बीजेपी ने अपने लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई है।

ये भी पढ़ें: रायबरेली में बोलीं सोनिया गांधी, 2004 को न भूलें, वाजपेयी जी अजेय थे, लेकिन हम जीते

वीके सिंह ने कहा कि लोग पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर पार्टी का समर्थन करेंगे। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा, 'उन लोगों के बारे में क्या कहना है जो विपरीत विचारधारा वाले हैं और एक समय दुश्मन हुआ करते थे। वे विवशता के कारण साथ आए हैं।' लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को 91 सीटों पर हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: राहुल के चेहरे पर दिखी लेजर लाइट,कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लिखा लेटर

पहले चरण का मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा (पहले चरण) में लोकसभा के साथ ही विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहे हैं। इन राज्यों के मतदाता दोनों के लिए वोट कर रहे हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें