ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदिल्ली में AAP से गठबंधन को लेकर अब कांग्रेस ने दिया ये बयान

दिल्ली में AAP से गठबंधन को लेकर अब कांग्रेस ने दिया ये बयान

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2019) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने गुरुवार को स्पष्ट...

दिल्ली में AAP से गठबंधन को लेकर अब कांग्रेस ने दिया ये बयान
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाताFri, 12 Apr 2019 07:55 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2019) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन की संभावना लगभग समाप्त हो गई है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि 'आप' से गठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। 

चाको ने कहा कि पार्टी सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लगभग डेढ़ महीने से चल रही गठबंधन की अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। एक दिन पहले ही 'आप' नेता संजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता ने इस पर पलटवार किया। 

IAF AIR STRIKE पर पीएम मोदी की टिप्पणी की जांच कर रहा है चुनाव आयोग

चाको ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से गठबंधन की कोशिश की जा रही थी। इस पर हमने उनके वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की। लेकिन, वे अन्य राज्यों में भी गठबंधन चाहते हैं, जो संभव नहीं है। 'आप' गठबंधन करना चाहती थी, क्योंकि वे जानते हैं कि अकेले भाजपा को नहीं हरा पाएंगे। निगम चुनाव में भी वे दूसरे स्थान रहे थे। कांग्रेस सातों सीट पर अकेले लड़ेगी।

लोकसभा 2019 पहला चरण: चढ़ते पारे में वोटों की बारिश, जानें किस सीट पर कितना हुआ मतदान

दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की। इस दौरान सातों सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। सूत्रों की मानें तो पार्टी अपने पूर्व सांसदों पर ही लोकसभा चुनावों में भरोसा करने जा रही है। इसी के अनुसार उम्मीदवारों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें