ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, BJP के गढ़ में बनाई ये योजना

लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, BJP के गढ़ में बनाई ये योजना

आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha elections 2019) में दिल्ली की सात सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) अपनी तैयारियों में जुट गई है। अब पार्टी ने भाजपा के मजबूत इलाकों में अपने चुनावी कार्यालय...

लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, BJP के गढ़ में बनाई ये योजना
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाताMon, 07 Jan 2019 10:16 AM
ऐप पर पढ़ें

आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha elections 2019) में दिल्ली की सात सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) अपनी तैयारियों में जुट गई है। अब पार्टी ने भाजपा के मजबूत इलाकों में अपने चुनावी कार्यालय खोलने की योजना बनाई है। शुरुआत पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से हुई है जहां से आतिशी लोकसभा प्रभारी हैं। 

ये भी पढ़ें: 2019 का लोकसभा चुनाव देशभर में नहीं लड़ेगी आम आदमी पार्टी, नजरें सिर्फ इन सीटों पर

पार्टी ने भाजपा के गढ़ वाले कृष्णा नगर में अपना चुनावी कार्यालय खोला है। रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) ने स्थानीय विधायक की मौजूदगी में इस कार्यालय का उद्घाटन किया है। उन्होंने यहां कहा कि आपकी अगली सांसद आतिशी होंगी। पूर्वी दिल्ली में अभी तीन और कार्यालय इसी तरह के खोले जाएंगे। इसमें विश्वास नगर विधानसभा सीट भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें: मोदी को फिर पीएम बनाने के लिए BJP कार्यकर्ताओं ने बनाई ये रणनीति

लक्ष्मी नगर में पार्टी पहले ही अपना कार्यालय खोल चुकी है। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि कृष्णा नगर भाजपा का गढ़ रहा है। मगर 2015 में आम आदमी पार्टी के एस के बग्गा ने इस मिथक को तोड़ा है। यहां से मुख्यमंत्री की उम्मीदवार किरण बेदी को हराकर जीत हासिल की। 

बताते चलें कि आतिशी ने कृष्णा नगर के एच ब्लॉक में जिस जगह अपना चुनावी कार्यालय खोला है। वहीं ,2015 में भाजपा की उम्मीदवार रही किरण बेदी का दफ्तर था। जहां पर वकीलों ने काफी हंगामा भी किया था। अब आतिशी भी उसी दफ्तर से अपने लोकसभा चुनाव का अभियान आगे बढ़ाएंगी।

रणनीति 40 दिन में 20 लाख घरों में दस्तक देंगे

दिल्ली की तर्ज पर 'आप' अब हरियाणा में भी डोर टू डोर अभियान के तहत खट्टर सरकार को हराने में जुटी है। इसके लिए खुद 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कमान संभाली है। पार्टी का दावा है कि अगले 40 दिनों में 'आप' कार्यकर्ता हरियाणा में 20 लाख घरों तक अपनी दस्तक देंगे। 

हरियाणा के प्रभारी और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने रविवार को बताया कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रशिक्षण चल रहा है। जिस तरह हमने डोर टू डोर अभियान के चलते दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटों पर जीत हासिल की, उसी तरह हम हरियाणा में भी घर-घर पहुंचकर जीत हासिल करेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें