LOKSABHA ELECTION 2019: पीएम मोदी के फोटो वाले टिकटों पर रेलवे को चुनाव आयोग का नोटिस
चुनाव आयोग ने रेल टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज्ञापन को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रेलवे बोर्ड को नोटिस भेजा है। आयोग ने बोर्ड से तीन दिन में जवाब देने को कहा है। रेलवे ने ऐसे रेल...

चुनाव आयोग ने रेल टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज्ञापन को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए रेलवे बोर्ड को नोटिस भेजा है। आयोग ने बोर्ड से तीन दिन में जवाब देने को कहा है। रेलवे ने ऐसे रेल टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है।
रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने माना कि चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि किसी अन्य मंत्रालय के विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाली रेल टिकटों की बिक्री की गई है। प्रतिदिन देशभर में 2.5 लाख टिकटों की बिक्री होती है। इसलिए महीनों पहले रेल टिकट के रोल की छपाई शुरू हो जाती है।
इसके पश्चात रेल टिकट के रोल देशभर में वितरित किए जाते हैं। इसलिए नए रोल छपने में काफी वक्त लगता है। यदि अचानक टिकट की बिक्री बंद कर दी जाएगी, तो यात्रियों को परेशानी होगी। हालाकि रेलवे ने आम चुनाव की घोषणा के बाद 20 मार्च को प्रधानमंत्री के विज्ञापन वाले टिकट बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए थे।
लेकिन कई डिवीजन में नए टिकट रोल नहीं होने के कारण नरेंद्र मोदी की फोटो वाले टिकटों की बिक्री हुई। इसे रोकने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने एयर इंडिया को सरकारी विज्ञापन वाले बोर्डिंग पास को लेकर नोटिस भेजा है।


