ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLOKSABHA ELECTION 2019: BJP 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेंगे, विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा गठबंधन

LOKSABHA ELECTION 2019: BJP 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेंगे, विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा गठबंधन

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है। आज सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच एक घंटे से ज्यादा बातचीत चली।...

पीटीआई फोटो
1/ 3पीटीआई फोटो
एएनआई फोटो
2/ 3एएनआई फोटो
अमित शाह, उद्धव ठाकरे (PTI File Photo)
3/ 3अमित शाह, उद्धव ठाकरे (PTI File Photo)
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईTue, 19 Feb 2019 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ने का एलान किया है। आज सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच एक घंटे से ज्यादा बातचीत चली। लंबी चली बातचीत के सकारात्मक परिणाम निकल कर आए।

दोनों दलों के बीच हुई बातचीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि हमारे बीच मतभेद है, लेकिन दोनों दलों(भाजपा-शिवसेना) के विचार एक हैं। अब मतभेद भुलाकर साथ आने का वक्त है। देवेंद्र फणनवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी दलों का एक होना जरूरी है। भाजपा-शिवसेना का रिश्ता बहुत पुराना है।  सीटों का एलान करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शिवसेना 23 और भाजपा 25 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं विधानसभा चुनाव में दोनों दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख को उनकी सरकार का 'मार्गदर्शक बताते हुए कहा, ''उद्धव जी ने राम मंदिर के निर्माण पर जोर दिया है। और भाजपा इसका पूरी तरह से समर्थन करती है। ठाकरे ने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है और वह सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह पाकिस्तान को दिखाएगी कि भारत कमजोर देश नहीं है।

अमित शाह ने शिवसेना की तारीफ की

लोकसभा चुनाव 2019 में साथ चुनाव लड़ने के एलान के बाद अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता शुरू से साथ चुनाव लड़ना चाह रहे थे। जनका का भी यही मन था कि दोनों में फूट न पड़े। उन्होंने कहा कि शिवसेना और अकाली दल भाजपा के सबसे पुराने साथी हैं। शाह ने कहा दोनों दलों के बीच जो भी मनमुटाव थे वे अब खत्म हो गए हैं। दोनों ही दलों ने भाजपा का हर समय साथ दिया है। अब दोनों दल एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। दोनों पार्टियां एक विचारधारा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और महाराष्ट्र में एक जीत का आंकड़ा हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन महाराष्ट्र में 45 सीट जीतेगा। शाह ने कहा कि मैं उद्धव ठाकरे का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सारे मनमुटाव भुलाकर साथ चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

विधानसभा चुनाव में बराबर की हिस्सेदारी

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 पर और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां गठबंधन के अन्य सहयोगियों को उनके हिस्से की सीटें देने के बाद इस साल प्रस्तावित 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बराबर बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी। शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ने कहा कि जनभावना यह है कि दोनों दलों को एकसाथ आना चाहिए। शाह ने अपनी पुरानी टिप्पणी याद करते हुए कहा कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र में 48 में से कम से कम 45 लोकसभा सीटें जीतेगा।

ठाकरे ने कहा राम मंदिर गठबंधन की साझी डोर

ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन की साझी डोर है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टियां हैं जो व्यापक लोकहित में एक साथ आयी हैं। सैद्धांतिक रूप से दोनों दल हिन्दुत्ववादी हैं। दोनों दलों के गठबंधन की घोषणा से पहले शिवसेना मुखपत्र 'सामना के संपादकीय में कई बार भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना की गई थी। पिछले साल एक जनसभा में ठाकरे ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। 

ऐसा रहा भाजपा-शिवसेना गठबंधन का अभी तक का सियासी सफर

* 1989 में दोनों पार्टियों में पहली बार गठबंधन हुआ 

* 1995 में महाराष्ट्र में पहली बार सरकार बनाई

* केंद्र की अटल सरकार में भी शिवसेना गठबंधन में रही

* 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन टूटा

* हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद दोनों फिर साथ आए

MNS ने निजी FM चैनलों से कहा, पाकिस्तानी कलाकारों के गीत नहीं बजाएं

पुलवामा हमले पर PM मोदी बोले, अब बातों का समय निकल चुका है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें