ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनवीन पटनायक सरकार को एक और झटका, बीजद सांसद भाजपा में शामिल

नवीन पटनायक सरकार को एक और झटका, बीजद सांसद भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव के पहले सत्ताधारी बीजद को एक और झटका लगा है। बीजद के एक मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सेठी शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो...

नवीन पटनायक सरकार को एक और झटका, बीजद सांसद भाजपा में शामिल
एजेंसी,भुवनेश्वरSun, 31 Mar 2019 07:52 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव के पहले सत्ताधारी बीजद को एक और झटका लगा है। बीजद के एक मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सेठी शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे कर भाजपा में शामिल हो गए। 

भद्रक लोकसभा क्षेत्र से आठ बार के सांसद सेठी ने बीजद से इस्तीफा दे दिया। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था। चुनाव के पहले सेठी ऐसे चौथे सांसद हैं, जो बीजद छोड़ चुके हैं। तीन अन्य सांसदों में नवरंगपुर के बलभद्र मांझी, कंधमाल की प्रत्युशा राजेश्वरी सिंह और कालाहांडी के अरका केशरी देव हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट दिए जाने से मना करने पर इन सबने बीजद से इस्तीफा दे दिया। मांझी और सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने देव का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

पिछले साल बीजद के केंद्रपाड़ा के सांसद बैजयंत पांडा पार्टी से अलग हो गए थे और इसी महीने चार मार्च को वह भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा-निषाद पार्टी में सीट बंटवारे पर पेच, अमित शाह के पाले में गेंद

कांग्रेस की नीतियों के चलते असम, शेष पूर्वोत्तर में घुसपैठ: PM मोदी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें