बंगाल के बाहर भी दीदी देंगी, INDIA अलायन्स को टेंशन, UP समेत इन राज्यों में उतारेंगी उम्मीदवार

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

TMC Candidates: खास बात है कि इस दौरान उन्होंने संदेशखाली की घटनाओं का जिक्र नहीं किया। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में उन्होंने बशीरहाट क्षेत्र से सांसद रहीं अभिनेत्री नुसरत जहां का टिकट काट दिया।

बंगाल के बाहर भी दीदी देंगी, INDIA अलायन्स को टेंशन, UP समेत इन राज्यों में उतारेंगी उम्मीदवार

कांग्रेस के साथ बातचीत की अटकलों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन INDIA को बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने सभी 42 सीटों पर TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। खास बात है कि अब पार्टी सुप्रीमो बनर्जी सिर्फ बंगाल ही नहीं, अन्य राज्यों में भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड पार्क में उन्होंने लिस्ट जारी की। साथ ही कहा, 'हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के बाहर भी लड़ेगी। हम मेघालय और उत्तर प्रदेश में भी उम्मीदवार उतारेंगे।' खास बात है कि कांग्रेस के बंगाल अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के गढ़ माने जाने वाले ब्रह्मपुर से टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर भी हमले किए। उन्होंने केंद्र सरकार पर फंड्स नहीं देने, मणिपुर मुद्दे को लेकर आरोप लगाए। साथ ही कहा कि CAA यानी नागरिकता संशोधन कानून बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'चुनाव से पहले वो कहते थे कि CAA लागू किया जाएगा, लेकिन CAA या NRC लागू नहीं होने देंगे।'

खास बात है कि इस दौरान उन्होंने संदेशखाली की घटनाओं का जिक्र नहीं किया। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची में उन्होंने बशीरहाट क्षेत्र से सांसद रहीं अभिनेत्री नुसरत जहां का टिकट काट दिया और हाजी नुरूल इस्लाम को प्रत्याशी बनाया। यह सीट संदेशखाली में आती है। ताजा लिस्ट में टीएमसी ने पांच सांसदों के नाम काटे हैं।

इनमें जहां के अलावा मिमी चक्रवर्ती और सांसद अर्जुन सिंह का भी नाम शामिल है। खास बात है कि सिंह पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन बीते साल ही उन्होंने टीएमसी में वापसी की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें