लोकपाल ने पीएम केयर्स फंड से जुड़ी शिकायत का निपटारा किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लोकपाल ने पीएम केयर्स फंड में कथित अनियमितताओं और सरकारी कर्मचारियों द्वारा पद के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायत का निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता की दलीलों को पहली नजर में अपर्याप्त बताया। हालांकि, शिकायतकर्ता को अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और विवरणों के साथ नई शिकायत दाखिल करने की अनुमति दी गई है। यह शिकायत इस साल जून में उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज हुई थी।

लोकपाल ने पीएम केयर्स फंड से जुड़ी शिकायत का निपटारा किया

नई दिल्ली, एजेंसी। भ्रष्टाचार-रोधी संस्था लोकपाल ने ‘पीएम केयर्स फंड’ के सिलसिले में सरकारी कर्मचारियों द्वारा अपने पद के दुरुपयोग और अंशदान संग्रहण एवं उसे संभालने में गड़बड़ी के आरोपों वाली शिकायत का निस्तारण करते हुए कहा है कि शिकायतकर्ता की दलीलें पहली नजर में अपर्याप्त हैं। हालांकि, लोकपाल ने शिकायतकर्ता को एक सही और नई शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी, जिसमें अपराध से जुड़े अहम तथ्य और विवरण प्रमुखता से पेश किए गए हों। ‘पीएम केयर्स फंड’ के संबंध में कथित चूक और गड़बड़ियों को लेकर उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ इस साल जून में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

केंद्र सरकार ने मार्च 2020 में यह फंड बनाया था। इसका मुख्य मकसद कोविड महामारी जैसी किसी भी आपात स्थिति या संकट से निपटना और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलोकपाल ने पीएम केयर्स फंड से जुड़ी शिकायत का निपटारा किया