विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित-----------------------------लोकसभा ने बिना चर्चा के जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी विधेयक को मंजूरी...

 विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित

विपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित---------------------------- -लोकसभा ने बिना चर्चा के जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

विपक्ष का हंगामा

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

लोकसभा में शुक्रवार को भी विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के स्थगित कर दी गई। हंगामे के बीच ही सदन ने जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी कानून में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक को बिना चर्चा के पारित कर दिया।

सदन की कार्यवाही

सदन की बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विषय को लेकर आसन के निकट पहुंचकर नारे लगाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन विपक्षी सांसदों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आज प्रियंका गांधी का भी प्रश्न होना है और वह प्रश्न पूछने के लिए खड़ी हैं लेकिन आप लोग सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।

इस दौरान बिरला ने सदन के अंदर तख्तियां और बैनर लेकर आने पर भी आपत्ति जताई और कहा कियह संसद की परंपराओं और मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य जिस तरह भेष बदल-बदलकर आते हैं उन्हें मेरी चेतावनी है। कई सदस्यों ने मुझसे मिलकर और मुझे लिखकर कहा है कि संसद भवन और संसद परिसर की पवित्रता और मर्यादा बनी रहनी चाहिए। आप संसद की पवित्रता और गरिमा को समाप्त कर रहे हैं। शोर-शराबा नहीं थमने पर उन्होंने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

विधेयक का पारित होना

बैठक 12 बजे फिर शुरू हुई तो हंगामे की स्थिति जस की तस थी। हंगामे के बीच ही जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया गया। इसके बाद पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

------------------------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्यों संसद की बैठक स्थगित की गई?
संसद की बैठक विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण स्थगित की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविपक्ष के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए सदन स्थगित