लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने त्रयंबकेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को नासिक के त्रयंबकेश्वर मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। उन्होंने तीर्थराज कुशावर्त में भी पूजा की, जो गोदावरी नदी का उद्गम स्थल है। पूजा के दौरान उन्होंने देश की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

नासिक, एजेंसी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने तीर्थराज कुशावर्त में भी पूजा की। इसे गोदावरी नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने यहां पूजा-अर्चना के दौरान देश की तरक्की लोगों की खुशहाली की प्रार्थना की। इससे पहले मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष त्रिवेणी तुंगार, डिप्टी कलेक्टर रोहित राजपूत और मंदिर पुरोहित संघ के अध्यक्ष मनोज थेटे मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


