ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव 2019: ये हैं सियासत के वे 10 दिग्गज नेता, जिनकी हार ने सबको चौंका दिया

लोकसभा चुनाव 2019: ये हैं सियासत के वे 10 दिग्गज नेता, जिनकी हार ने सबको चौंका दिया

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर न सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि देश में मोदी लहर अब भी कायम है। बीजेपी ने इस चुनाव में खुद के दम पर करीब 300...

लोकसभा चुनाव 2019: ये हैं सियासत के वे 10 दिग्गज नेता, जिनकी हार ने सबको चौंका दिया
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 May 2019 11:21 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर न सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि एक बार फिर साबित कर दिया कि देश में मोदी लहर अब भी कायम है। बीजेपी ने इस चुनाव में खुद के दम पर करीब 300 का आंकड़ा पार किया और विपक्षी पार्टियों को करारी शिकस्त दी। यूपी से लेकर बिहार और बंगाल से लेकर दिल्ली तक इन सभी राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की और गठबंधन के दांव को भी नहीं चलने दिया। इस चुनाव में कई ऐसे दिग्गज नेता और चेहरे रहे, जिनकी हार ने सबको चौंका दिया। राहुल गांधी समेत कई ऐसे नेताओं की फेहरिस्त है, जिनकी हार ने सबको चौंका दिया। तो चलिए जानते हैं कि किन बड़े नेताओं को इस चुनाव में हार मिली है। 


राहुल गांधी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी की स्मृति ईरानी ने हरा दिया। हालांकि, राहुल वायनाड सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। 

मनोज सिन्हा: बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा को गाजीपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा। बसपा के अफजल अंसारी ने उन्हें हरा दिया।

मीसा भारती: राजद नेता और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती पिछली बार की तरह इस बार भी पाटलिपुत्र सीट से हार गईं। उन्हें भाजपा के रामकृपाल यादव ने हराया। 

दिग्विजय सिंह: कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से हार गए हैं। उन्हें बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हराया है। 

शत्रुघ्न सिन्हा: भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब सीट से हार मिली है। उन्हें इस बार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हराया। 

उपेंद्र कुशवाहा: रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाए। एनडीए छोड़कर यूपीए का हिस्सा होने वाले उपेंद्र को काराकाट से जदयू के महाबली सिंह ने हराया है। 

मीरा कुमार: कांग्रेस की कद्दावर नेता और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को भी सासाराम से हार का सामना करना पड़ा है। मीरा कुमार भाजपा के छेदी पासवान से 165000 वोट से हारीं हैं। 

जयाप्रदा: भाजपा की जयाप्रदा को सपा के आजम खान ने हरा दिया। बता दें कि जयाप्रदा चुनाव से पहले ही भाजपा में गई थीं। 

संबित पात्रा: ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के स्टार प्रवक्ता संबित पात्रा की हार हुई है। संपित पात्रा को बीजेडी के पिनाकी मिश्रा ने हराया है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया: मध्य प्रदेश की गुणा लोकसभा सीट से कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा के कृष्णा पाल सिंह ने हरा दिया है। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान भी सिंधिया के पास ही थी। 

शीला दीक्षित: दिल्ली कांग्रेस इकाई की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को भी हार का सामना करना पड़ा है. शीला दीक्षित को मनोज तिवारी ने हराया. 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें