ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव इतिहास: ब्रिटिश शासन में विजय लक्ष्मी पंडित बनीं पहली भारतीय महिला मंत्री

लोकसभा चुनाव इतिहास: ब्रिटिश शासन में विजय लक्ष्मी पंडित बनीं पहली भारतीय महिला मंत्री

विजय लक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं। हालांकि उनकी पहचान सिर्फ यही नहीं थी बल्कि ब्रिटिश राज में कैबिनेट पद पर पहुंचने वाली पहली महिला भी वही थीं। 1937 में...

लोकसभा चुनाव इतिहास: ब्रिटिश शासन में विजय लक्ष्मी पंडित बनीं पहली भारतीय महिला मंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली, Wed, 13 Mar 2019 10:44 AM
ऐप पर पढ़ें

विजय लक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं। हालांकि उनकी पहचान सिर्फ यही नहीं थी बल्कि ब्रिटिश राज में कैबिनेट पद पर पहुंचने वाली पहली महिला भी वही थीं। 1937 में उनका निर्वाचन यूनाइटेड प्रॉविंसेज के विधानमंडल में हुआ। उन्हें स्थानीय स्वप्रशासन एवं जन-स्वास्थ्य विभाग में मंत्री बनाया गया। विजय लक्ष्मी 1939 तक और बाद में 1946 से 1947 तक इस पद पर रहीं।

महिलाओं के हक के लिए लड़ीं
नेहरू से 11 साल छोटी विजय लक्ष्मी 1952 में लखनऊ सेंट्रल से जीतीं। 1964 में नेहरू जी के निधन के बाद उन्होंने फूलपुर से लोकसभा का उपचुनाव जीता। वे 1967 में भी फूलपुर से निर्वाचित हुईं। उन्होंने अपने जीवन में महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया। 1956 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम बनने में उनके भी प्रयास शामिल थे जिसमें महिलाओं को अपने पति और अपने पिता की सम्पत्ति का उत्तराधिकार प्राप्त हो सका। उन्होंने 1952 में चीन जाने वाले सद्भावना मिशन का भी नेतृत्व किया।

आंदोलन और जेल
गांधी जी से प्रभावित विजय लक्ष्मी ने आजादी के आंदोलन में भी हिस्सा लिया और कई बार जेल भी गईं।

चुनाव 2019: रामपुर ने अबुल कलाम आजाद से जया प्रदा तक को भेजा संसद

कई देशों में भारत की राजदूत
वर्ष 1945 में अमेरिका में उन्होंने अपने भाषणों में भारत की आजादी का जोरदार प्रचार किया। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने 'संयुक्त राष्ट्र संघ' में भारत के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया। वह संघ में महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष निर्वाचित की गईं। वह कई देशों में उच्चायुक्त भी रहीं। आखिरी दिनों में वह कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करने लगी थीं। 

सफरनामा

  • 18 अगस्त, 1900 को इलाहाबाद के आनंद भवन में जन्म
  • 1921 में सीताराम पंडित से शादी
  • 1940 से 1942 तक अखिल भारतीय महिला कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष के पद पर रहीं
  • 1949 से 1951 तक अमेरिका में भारत की राजदूत रहीं
  • 1946 से 1968 में यूएन में भारत का नेतृत्व किया
  • 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं
  • 1958 में पुस्तक ‘द इवॉल्यूशन ऑफ इंडिया' प्रकाशित हुई।
  • 1990 में एक दिसंबर को देहरादून में उनकी मृत्यु हुई।

तमिलनाडुः चेन्नई साउथ लोकसभा सीट से वैजयंती माला भी लड़ चुकी हैं चुनाव

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें