ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव 2019ः राहुल अमेठी से उतरेंगे मैदान में, रायबरेली पर संशय

लोकसभा चुनाव 2019ः राहुल अमेठी से उतरेंगे मैदान में, रायबरेली पर संशय

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगला लोकसभा चुनाव भी अमेठी सीट से ही लड़ेंगे। पर रायबरेली को लेकर संदेह है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा, यह अभी तय नहीं है। इस तरह की...

लोकसभा चुनाव 2019ः राहुल अमेठी से उतरेंगे मैदान में, रायबरेली पर संशय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 03 Aug 2018 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगला लोकसभा चुनाव भी अमेठी सीट से ही लड़ेंगे। पर रायबरेली को लेकर संदेह है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा, यह अभी तय नहीं है।

इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत कर सकती हैं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता काफी वक्त से यह मांग करते रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019ः PM चेहरे के बिना मैदान में उतरेगा महागठबंधन

सूत्रों ने बताया कि रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी में से कौन चुनाव कौन लड़ेगा, इसको लेकर परिवार में अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। इसके बाद यह कयास तेज हो गए कि 2019 लोकसभा चुनाव में सोनिया की जगह प्रियंका चुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार का जिम्मा प्रियंका गांधी संभालती रही हैं।

कांग्रेस में लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि प्रियंका को सक्रिय राजनीति में आए। इससे 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाएं बढेंगी। पर उन्होंने हमेशा परदे के पीछे रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। पार्टी के महाधिवेशन के दौरान प्रियंका मंच के पीछे मौजूद रही और वहीं से महाधिवेशन का कामकाज संभाला। इसके अलावा पार्टी के सभी अहम फैसलों में उनकी भूमिका अहम रही है।

2019 के लोकसभा चुनाव में 1977 जैसे आएंगे नतीजे: अखिलेश

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रियंका सक्रिय राजनीति में आएगीं या नहीं, रायबरेली से चुनाव कौन लड़ेगा। यह फैसला परिवार को करना है। पार्टी की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

यह बात सही है कि पार्टी के अंदर कई नेता और कार्यकर्ता प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने की मांग कर रहे हैं। कई कार्यकर्ता मानते हैं कि उनके राजनीति में आने से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ेगा और पार्टी की जीत की राह आसान होगी।

शिवसेना से नहीं होगा गठबंधन, हमारी विचारधारा अलग : कांग्रेस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें