ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLok Sabha Elections: राहुल गांधी आज रांची में फूकेंगे चुनावी बिगुल

Lok Sabha Elections: राहुल गांधी आज रांची में फूकेंगे चुनावी बिगुल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड में चुनावी बिगुल फूकेंगे। वे रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करेंगे। वह शनिवार को 11.30 बजे रांची...

Lok Sabha Elections: राहुल गांधी आज रांची में फूकेंगे चुनावी बिगुल
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांची।Sat, 02 Mar 2019 04:44 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड में चुनावी बिगुल फूकेंगे। वे रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करेंगे। वह शनिवार को 11.30 बजे रांची पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से मोरहाबादी मैदान तक आयेंगे। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ महागठबंधन के घटक दलों झामुमो, झाविमो, राजद, मासस, माले के नेता भी मंच साझा करेंगे। महागठबंधन दल के प्रमुख नेताओं ने रैली में शामिल होने की सहमति दी है। 

परिवर्तन उलगुलान रैली में हर जिला से नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे। सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा विभाग के अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता रांची पहुंचने लगे हैं। जनसभा स्थल पर महिलाओं, वीआईपी, टाना भगतों के बैठने के लिए और छऊ नृत्य के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। समारोह में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय समेत पार्टी के अन्यनेता भी शामिल होंगे।

Lok Sabha Election: चुनाव की घोषणा से पहले बिहार में महागठबंधन

तिरंगों व झंडों पटा मोरहाबादी मैदान
परिवर्तन उलगुलान रैली के लिए मोरहाबादी मैदान समेत पूरे शहर को बैनर-झंडे लगाये गये हैं और फ्लैक्स से सजाया गया है। मंच को तिरंगे कपड़े से सजाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष का आदिवासी पारंपरिक संसाधनों और छऊ नृत्य के साथ स्वागत किया जायेगा। राहुल गांधी मोरहाबादी मैदान में ही पार्टी और घटक दलों के नेताओं के साथ मुलाकात भी करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें