ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLok Sabha Elections 2019: बिहार में BJP के 6 सांसदों के टिकट कटना तय, जानिए इन सीटों के नाम

Lok Sabha Elections 2019: बिहार में BJP के 6 सांसदों के टिकट कटना तय, जानिए इन सीटों के नाम

एनडीए (NDA) ने बिहार (Bihar) की सभी 40 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Elections 2019) का ऐलान कर दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 22 सीटें जीतीं थी। भाजपा की ओर से...

Lok Sabha Elections 2019: बिहार में BJP के 6 सांसदों के टिकट कटना तय, जानिए इन सीटों के नाम
पटना, संवाददाताMon, 18 Mar 2019 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

एनडीए (NDA) ने बिहार (Bihar) की सभी 40 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Elections 2019) का ऐलान कर दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने 22 सीटें जीतीं थी। भाजपा की ओर से छोड़ी गई छह सीटिंग सीटों में पांच- वाल्मीकिनगर, झंझारपुर, सीवान, गोपालगंज व गया जदयू के खाते में गई हैं। सीट जाने के साथ ही यहां के मौजूदा सांसदों का टिकट से बेदखल होना लगभग तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: LOK SABHA ELECTIONS 2019: क्षेत्रीयता हावी रहेगी या चलेगा राष्ट्रवाद का जादू?

किसको कौन सी सीटें

जबकि नवादा सीट लोजपा के कोटे में गई है। सीटों के बंटवारे से साफ हो गया कि कोसी व भागलपुर प्रमंडल में भाजपा का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। कोसी प्रमंडल में दो सीटें सुपौल व मधेपुरा जदयू के खाते में गई हैं। भागलपुर प्रमंडल की दो सीटें बांका व भागलपुर भी जदयू के कोटे में ही गईं हैं।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः अपनी ससुराल उन्नाव में जमानत भी नहीं बचा सकी थीं शीला दीक्षित

सीट बंटवारे में लोजपा सबसे अधिक मुनाफे में रही है। पांच सिटिंग सीटें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई व खगड़िया को बचाने में वह कामयाब रही। उसकी मुंगेर सीट गई भी तो बदले में नवादा मिल गई। 

लोजपा: वैशाली, हाजीपुर (सु.) , समस्तीपुर (सु.), खगड़िया, जमुई (सु.), नवादा.

भाजपा: प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.) और औरंगाबाद 

जदयू: वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज (सु.), सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाट, जहानाबाद और गया (सु.) 

महागठबंधन में सीट बंटवारे में कांग्रेस को लेकर फंसा पेच

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में कांग्रेस के कारण पेच फंस गया है। बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 11 से कम स्वीकार करने को तैयार नहीं है। वहीं, राजद ने संकेत दिया है कि कांग्रेस को आठ सीट से अधिक नहीं दी जा सकती है अन्यथा कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ सकती है। दूसरी ओर, शनिवार को तेजस्वी के ट्वीट कि अगर अपनी चंद सीटें बढ़ाने और सहयोगियों की घटाने के लिए अहंकार नहीं छोड़ा तो संविधान में आस्था रखने वाले न्यायप्रिय देशवासी माफ नहीं करेंगे, से भी कांग्रेस में नाराजगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें