ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशLok Sabha Elections 2019: नतीजों से एक दिन पहले वर्कर्स से बोले राहुल गांधी, फर्जी एग्जिट पोल से न हों निराश

Lok Sabha Elections 2019: नतीजों से एक दिन पहले वर्कर्स से बोले राहुल गांधी, फर्जी एग्जिट पोल से न हों निराश

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाली राजद को बहुमत मिलने के आसार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से  आह्वान किया है कि वे फर्जी...

Lok Sabha Elections 2019: नतीजों से एक दिन पहले वर्कर्स से बोले राहुल गांधी, फर्जी एग्जिट पोल से न हों निराश
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 22 May 2019 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाली राजद को बहुमत मिलने के आसार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से  आह्वान किया है कि वे फर्जी एग्जिट पोल से निराश ना हो और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

23 मई को देखिए Livehindustan पर लोकसभा चुनाव के सबसे तेज और सटीक नतीजे

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी । जय हिन्द।

भाषा के अनुसार, इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे अफवाहों एवं एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था, 'आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।' 

Lok Sabha Elections 2019- काउंटिग में हर राउंड के परिणाम की होगी घोषणा

उन्होंने कहा था, 'हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।' गौरतलब है कि 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें