ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअशोक गहलोत बोले, भाजपा मुद्दों की बजाय राष्ट्रवाद पर सियासत कर रही है

अशोक गहलोत बोले, भाजपा मुद्दों की बजाय राष्ट्रवाद पर सियासत कर रही है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों की बजाय राष्ट्रवाद के नाम पर सियासत करती है। केंद्र सरकार की ओर से विपक्ष के नेताओं को राजनीतिक आधार...

अशोक गहलोत बोले, भाजपा मुद्दों की बजाय राष्ट्रवाद पर सियासत कर रही है
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 19 Mar 2019 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों की बजाय राष्ट्रवाद के नाम पर सियासत करती है। केंद्र सरकार की ओर से विपक्ष के नेताओं को राजनीतिक आधार पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी नारे निर्रथक साबित हुए हैं, इसलिए अब 'मैं भी चौकीदार' का अभियान शुरू किया गया है।

अशोक गहलोत ने मंगलवार को यहां एक साक्षात्कार में कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र व संविधान को खतरा पैदा हो गया है। अगर जनता ने भाजपा को फिर से सत्ता सौंपी तो देश का हाल क्या होगा, इसका अंदाजा सहज की लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता किसी भी हद तक जा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने युवाओं और किसानों समेत जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हो पाया है।

फ्लैशबैक: 15वीं लोकसभा चुनाव में झारखंड के सुरक्षित सीटों पर खूब दबाया गया नोटा बटन

गहलोत ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजीव गांधी के बाद स्पष्ट बहुमत मिला था। उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ देश के चहुंमुखी विकास के लिए काम करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने यह मौका गवां दिया। आम जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने की बजाय सत्तारूढ़ भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर ही राजनीति करती आई है।' गहलोत ने कहा कि देश का हर नागरिक राष्ट्रवादी है, मगर भाजपा ने राष्ट्रवाद को सियासत का हथकंडा बना दिया है।

Lok Sabha Chunav 2019: फिरोजाबाद सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, भतीजे के खिलाफ उतरे चाचा शिवपाल

भाजपा के 'मैं भी चौकीदार' अभियान पर तंज कसते हुए गहलोत ने कहा कि यह सत्तारूढ़ दल का अपनी मार्केटिंग करने का हथकंडा है। सारे मंत्रियों ने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम बदल लिए। इससे साफ है कि सरकार के मंत्री व भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए हैं। गहलोत ने सवाल किया कि अगर प्रधानमंत्री वास्तव में चौकीदारी करते तो क्या भगोड़े घोषित नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चौकसी देश से बाहर जा सकते थे। विदेश से कालाधन भी अब तक वापस नहीं आया।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विकास और सच्चाई पर विश्वास करती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी विकास और सच्चाई की ही जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी भी समाज को बांटने और वोट बैंक की राजनीति नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें