ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव 2019 : यहां जानें अरुणाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के बारे में सबकुछ

लोकसभा चुनाव 2019 : यहां जानें अरुणाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के बारे में सबकुछ

लोकसभा चुनाव 2019 की सभी सीटों के लिए 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसकी शुरुआत 11 अप्रैल को पहले चरण से होगी। सभी सीटों की मतगणना 23 मई 2019 को होगी। भारत के बड़े राज्यों में से एक अरुणाचल प्रदेश में...

लोकसभा चुनाव 2019 : यहां जानें अरुणाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के बारे में सबकुछ
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Mon, 11 Mar 2019 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 की सभी सीटों के लिए 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे। इसकी शुरुआत 11 अप्रैल को पहले चरण से होगी। सभी सीटों की मतगणना 23 मई 2019 को होगी। भारत के बड़े राज्यों में से एक अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 2 लोकसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में Congress और BJP ने 1-1 सीटें जीती थीं। 

बीते साल 31 दिसंबर को हुए नाटकीय घटनाक्रम में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) के 43 में से 33 ने BJP का दामन थाम लिया था। इसके बाद यहां BJP की सरकार बन गई थी। आमतौर से शांत रहने वाला यह राज्य 6 गैर अरुणाचली जनजातियों को पर्मानेंट रेजिडेंट सर्टिफिकेट मिलने के बाद राजधानी इटानगर दो दिन तक दंगा-फसाद से जूझती रही। यह मुद्दा यहां अब भी काफी ज्वलंत है।

जानिए अरुणाचल प्रदेश लोकसभा के बारे में जरूरी बातें : 

कितने चरण में होंगे चुनाव : 1

कब डाले जाएंगे वाेट : 2 सीटों पर 11 अप्रैल को पहले चरण में

वोटों की गिनती : 23 मई

सत्तारूढ़ पार्टी / गठबंधन : BJP

राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या : 2

सीटों का पार्टीवारी ब्योरा : BJP : 1, Congress : 1

राज्य में वोटरों की संख्या : 759,387

2014 के लोकसभा चुनाव में डाले गए वोट का प्रतिशत : 78.6%

विधानसभा सीटों की संख्या : 60

पार्टीवारी सीटों का ब्योरा : BJP : 48, Congress : 03, IND : 2, NPP : 7

प्रमुख नेता : BJP: किरन रिजिजू, पेमा खांडू तापिर गाओ
CONG: निनोंग एरिंग, तकाम संजोय 

मुख्य मुद्दा : Citizenship Amendment Bill, Permanent Resident Certificate 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें