ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव: प्रीतम मुंडे, अशोक चह्वाण और सुशील कुमार शिंदे जैसे कई दिग्गज मैदान में

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव: प्रीतम मुंडे, अशोक चह्वाण और सुशील कुमार शिंदे जैसे कई दिग्गज मैदान में

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। इसमें से महाराष्ट्र की 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी,...

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव: प्रीतम मुंडे, अशोक चह्वाण और सुशील कुमार शिंदे जैसे कई दिग्गज मैदान में
हिन्दुस्तान टीम,मुंबईThu, 18 Apr 2019 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। इसमें से महाराष्ट्र की 10 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर और सोलापुर की लोकसभा सीट है। इस चरण में पिछले चुनाव में प्रीतम मुंडे, पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चह्वाण और सुशील कुमार शिंदे प्रमुख हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 23 सीटें जीती हासिल की थी, जबकि शिवसेना को 18 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस को मात्र 2 सीटें और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 4 सीटों पर जीत मिली थी।

लातूर लोकसभा सीट
लातूर लोकसभा सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद सुनील गायकवाड़ की जगह सुधाकर तुकाराम श्रंगारे को टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां से कामंत मछिंद्र और बसपा ने सिद्धार्थ कुमार दिगंबरराव सूर्यवंशी को टिकट दिया है। इस सीट पर दस उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ये सीट कांग्रेस के नेता शिवराज पाटिल की परंपरागत सीट रही है। 

बुलढाना लोकसभा सीट
बुलढाना लोकसभा सीट पर शिवसेना के खाते में है। यहां से शिवसेना ने जाधव प्रतापराव गणपतराव को टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां से डॉ राजेंद्र भास्करवर शिंगणे और बसपा से अब्दुल हफीज अब्दुल अजीज को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला शिवसेना और कांग्रेस के बीच है। 

अकोला लोकसभा सीट
अकोला लोकसभा सीट पर 2014 में बीजेपी के धोत्रे संजय शामराव ने जीत हासिल की थी। इस लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने धोत्रे संजय शामराव को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट से हिदायतुल्ला बरकतुल्लाह पटेल को टिकट दिया है। इस सीट पर 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

अमरावती लोकसभा सीट
अमरावती लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ये सीट पर पिछले 25 साल से शिवसेना का कब्जा है और इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने मौजूदा सांसद अड़सुल आनंदराव को टिकट दिया है। कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ने यहां से युवा स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष रवि राणा की पत्नी नवनीत कौर राणा को टिकट दिया है।

हिंगोली लोकसभा सीट
महाराष्ट्र की हिंगोली सीट पर शिवसेना ने कांग्रेस के मौजूदा सांसद राजीव सातव को टक्कर देने के लिए सुभाष वानखेड़े को टिकट दिया है। इस सीट से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

नांदेड़ लोकसभा सीट 
नांदेड़ लोकसभा सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ है और यहां से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मैदान में हैं। बीजेपी ने यहां से चिखलीकर प्रताप गोविंदराव को टिकट दिया है। 

परभणी लोकसभा सीट
परभणी लोकसभा सीट शिवसेना का मजबूत गढ़ है। इस सीट से शिवसेना ने मौजूदा सांसद संजय हरिभाऊ जाधव को टिकट दिया। यह से एनसीपी ने राजेश उत्तम राव को टिकट दिया है।

बीड लोकसभा सीट
बीड लोकसभा सीट से बीजेपी ने दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे को टिकट दिया है तो एनसीपी ने बजरंग मनोहर सोनवणे चुनावी मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में गोपीनाथ मुंडे ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनके निधन के बाद उनकी बेटी ने राजनीतिक विरासत को संभाला था।

उस्मानाबाद लोकसभा सीट
उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर शिवसेना ने मौजूदा सांसद रविंद्र गायकवाड़ का टिकट काट दिया है और ओमरोज निंबालकर को चुनावी मैदान में उतारा है। एनसीपी ने यहां से रणजगीत सिंह पद्मसिंह पाटिल को चुनावी मैदान में उतारा था। 

सोलापुर लोकसभा सीट
सोलापुर लोकसभा सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे का परंपरागत सीट है। लेकिन 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी के कमल खिलाने जीते थे। कांग्रेस ने यहां से एक बार फिर सुशील कुमार शिंदे को टिकट दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें