ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होने वाले दिग्गज नेता टॉम वडक्कन के बारे में जानें 5 बातें

कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होने वाले दिग्गज नेता टॉम वडक्कन के बारे में जानें 5 बातें

लोकसभा चुनाव 2019 के गर्मागरम मौहाल के बीच केरल के कद्दावर नेता और कांग्रेस महासचिव टॉम वडक्कन ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताया है साथ ही उन्होंने...

कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होने वाले दिग्गज नेता टॉम वडक्कन के बारे में जानें 5 बातें
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Thu, 14 Mar 2019 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 के गर्मागरम मौहाल के बीच केरल के कद्दावर नेता और कांग्रेस महासचिव टॉम वडक्कन ने आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताया है साथ ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें कई बातें निकलकर सामने आई हैं। यहां वडक्कन के बयान और सोशल मीडिया जरिए मिली सूचना के आधार में हम उनके बारें मिली जानकारी की कुछ खास बातें आपसे साझा कर रहे हैं।


दिग्गज नेता वडक्कन के बार में 5 बातें-

1- वडक्कन भाजपा में शामिल होने से पहले तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव थे
2- वडक्कन पिछले दो दशक से कांग्रेस की मीडिया विंग से भी जुड़े रहे और प्रणव मुखर्जी वह वीएन गाडगिल जैसे नेताओं के साथ काम भी कर चुके हैं।
3- 2014 में वडक्कन केरल की त्रिशूर सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, कांग्रेस ने उन्हें शॉर्टलिस्ट भी किया था लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं से मनमुटाव के चतले उन्हें टिकट नहीं दिया गया था
4- वडक्कन दक्षिण भारत में कांग्रेस का बड़ा चेहरा था। माना जाता है केरल में उनका बड़ा जनाधार है।
5- वडक्कन के कांग्रेस छोड़ने से केरल के पार्टी नेता हैरान हैं। क्योंकि उनके इस कदम के बारे में किसी को भनक तक नहीं थी। भाजपा में शामिल होने से एक दिन पहले उन्होंने प्रियंका गांधी के ट्वीट को रिट्वीट भी किया था।'

 

वडक्कन ने बताया कांग्रेस छोड़ने का कारण-
वडक्कन ने बताया कि पुलवामा हमले बाद के उनकी पार्टी कांग्रेस ने जिस तरह से अपना पक्ष रखा उससे वह बेहद दुखी थे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं की जो प्रतिक्रिया आ रही थी
वह दुखी करने वाली थी। उन्होंने कहा जब कोई सुरक्षाबलों की काबीलियत पर सवाल उठाता है तो वह बेहद दुखी होते हैं।

उन्होंने कहा कि सेना के बालाकोट अटैक के बाद पार्टी ने जो अपना पक्ष रखा था वह उनकों पसंद नहीं आया। उनके पास अब पार्टी को छोड़ने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा था। वह हाल के पार्टी बयानों से बेहद दुखी थे और इसी कारण वह कांग्रेस को छोड़ने का फैसला लिया था।
 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें