ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव 2019: गांधीनगर सीट में पिछले 30 साल से BJP का दबदबा, जानें गुजरात की गांधीनगर सीट के बारे में सबकुछ

लोकसभा चुनाव 2019: गांधीनगर सीट में पिछले 30 साल से BJP का दबदबा, जानें गुजरात की गांधीनगर सीट के बारे में सबकुछ

गुराज के बीचों-बीच है सबसे महत्वाकांक्षी लोकसभा सीट गांधीनगर। यहां पहली बार 1967 में लोकसभा चुनाव हुए थे तब से अब तक यहां चार बार कांग्रेस के प्रत्याशी सांसद चुने गए एक बार भारतीय लोक दल का और 9 बार...

लोकसभा चुनाव 2019: गांधीनगर सीट में पिछले 30 साल से BJP का दबदबा, जानें गुजरात की गांधीनगर सीट के बारे में सबकुछ
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Wed, 22 May 2019 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

गुराज के बीचों-बीच है सबसे महत्वाकांक्षी लोकसभा सीट गांधीनगर। यहां पहली बार 1967 में लोकसभा चुनाव हुए थे तब से अब तक यहां चार बार कांग्रेस के प्रत्याशी सांसद चुने गए एक बार भारतीय लोक दल का और 9 बार भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। गांधीनगर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की पसंदीदा निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वह यहां से छह बार सांसद चुने जा चुके हैं और पिछले पांच बार से लगातार सांसद हैं। एक बार यहां से अटलबिहारी बाजपेयी भी सांसद चुने गए थे। गांधीनगर गुजरात की वो अहम सीट है जहां पर देश के सबसे बड़े मंदिरों में से एक अक्षरधाम मंदिर है।

एजेंसी।। गुजरात में करीब 4.47 करोड़ मतदाता 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिये मतदान करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस मुरली कृष्ण ने रविवार (10 मार्च 2019) को यह जानकारी दी। कृष्णा ने पत्रकारों को बताया कि चुनाव अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी तथा उम्मीदवार 28 मार्च से चार अप्रैल के बीच नामांकन पत्र भर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को की जाएगी तथा आठ अप्रैल तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 4.47 करोड़ मतदाता हैं। मतदान 51,709 बूथों पर किये जाएंगे। कुल 4,47,464,179 मतदाताओं में 2,32,56,688 पुरुष मतदाता तथा 2,14,88,437 महिला मतदाता हैं।

गांधीनगर लोकसभा सीट की वर्तमान स्थिति-

वर्तमान सांसद और पार्टी- लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा
जीत का अंतर - 483,121
उपविजेता पार्टी- कांग्रेस
2014 में वोट प्रतिशत- 65.49%
2014 में मतदाताओं की संख्या- 17,33,972
महिला मतदाता-833,210
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें