Hindi Newsदेश न्यूज़Lok Sabha election 2019: BSP Chief Mayawati and SP Chief Akhilesh Yadav to address a joint press briefing in Lucknow tomorrow

लोकसभा चुनाव 2019: कल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश और मायावती, हो सकता है गठबंधन का ऐलान

बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों कल दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि आज लखनऊ...

नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम Fri, 11 Jan 2019 06:08 PM
share Share
Follow Us on
लोकसभा चुनाव 2019: कल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश और मायावती, हो सकता है गठबंधन का ऐलान

बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों कल दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि आज लखनऊ में मायावती और अखिलेश यादव मुलाकात भी कर सकते हैं। इस मुलाकात में गठबंधन और सीटों पर चर्चाओं की संभावना जताई जा रही है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार की शाम लखनऊ पहुंचीं। वह पूरी तरह से चुनावी मूड में दिखाईं दे रही हैं। आने के तुरंत बाद भाईचारा कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा पर चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि वह सिर्फ चार दिनों तक लखनऊ में रहेंगी और 15 को जन्मदिन मनाने के बाद अपराह्न दिल्ली चली जाएंगी। 

हिन्दुस्तान शिखर समागम: आखिर हमारी एकता से डर क्यों रही है BJP- अखिलेश

रालोद और लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर सीट जीतने वाले निषाद पार्टी के सांसद भी उनसे मिल सकते हैं। इन चर्चाओं के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि गठबंधन में सहयोगियों को कितने सीटें मिलेंगी। कोई बड़ा व्यवधान अगर नहीं होता है तो मायावती 15 जनवरी को अखिलेश के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा कर सकती हैं।

वह तो बुआ जी हैं, उन पर कुछ नहीं बोलूंगा: अखिलेश

भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर दिखाएंगे ताकत
सपा-बसपा यूपी में करीब 24 साल बाद एक बार फिर से करीब होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन 2 जून 1995 में टूटा था। इसके बाद दोनों दल एक साथ नहीं आए। यूपी में अब दोनों दल एक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जन्मदिन समारोह में सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं को शामिल करने पर भी विचार हो रहा है। 

चुनावी मूड में आईं BSP सुप्रीमो मायावती, जल्द कर सकती हैं ये बड़ा ऐलान
 

अखिलेश आज करेंगे चुनावी शंखनाद
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब सोशल मीडिया के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे। वह कन्नौज के एक गांव से ट्विटर के जरिए लोगों से बात कहेंगे और सवालों का जवाब देंगे। अखिलेश कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ट्विटर इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट कॉलिन क्रॉवेल व अखिलेश यादव शुक्रवार को कन्नौज के गांव फकीरे पुरवा में ई चौपाल लगा कर लोगों से संवाद करेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें