ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव 2019ः आजम ने कहा- इस बार भाजपा का सत्ता से जाना तय

लोकसभा चुनाव 2019ः आजम ने कहा- इस बार भाजपा का सत्ता से जाना तय

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव बाद भाजपा सरकार का जाना तय है। भाजपा किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं रही है। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोल रहे...

लोकसभा चुनाव 2019ः आजम ने कहा- इस बार भाजपा का सत्ता से जाना तय
निज संवाददाता ,रामपुर।Tue, 15 Jan 2019 08:41 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव बाद भाजपा सरकार का जाना तय है। भाजपा किसी भी वर्ग की हितैषी नहीं रही है। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोल रहे थे।

आजम खां ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं। सरकार किसी वर्ग की हितैषी नहीं रही है। अब देश बदलाव चाहता है और इस सियासी बदलाव की शुरूआत उत्तर प्रदेश से ही होगी। सपा और बसपा का गठबंधन बदलाव लाने को तैयार है।

गठबंधन से भाजपा की परेशानी बढ़ गई है। जीएसटी ने लोगों को परेशान कर दिया। इससे उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया, लेकिन व्यापारी और ग्राहक सब परेशान हैं।

ज्वालानगर, आगापुर, टिकटगंज, अजीतपुर आदि के लोग सौरभ जायसवाल के साथ सपा कार्यालय पहुंचे, जहां आजम खां से मुलाकात की। आजम खां ने उन्हें पार्टी में शामिल किए जाने की घोषणा की।

CST में नियुक्ति संबंधी सहमति वापस लेने पर विवाद समाप्त होः एके सीकरी

मेघालयः30 दिन बाद भी 370 फुट गहरी खदान में फंसे खनिकों का सुराग नहीं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें