ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशlok sabha elections 2019: लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज, जानिए उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के बारे में

lok sabha elections 2019: लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज, जानिए उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के बारे में

उत्तराखंड साल 2000 में उत्तर प्रदेश से निकलकर अलग राज्य बना। साल 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जिसके बाद साल 2007 में राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। राज्य में...

lok sabha elections 2019: लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज, जानिए उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के बारे में
देहरादून, हिन्दुस्तान टीम Sun, 10 Mar 2019 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड साल 2000 में उत्तर प्रदेश से निकलकर अलग राज्य बना। साल 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जिसके बाद साल 2007 में राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। राज्य में लोकसभा की कुल पांच सीटें हैं। वहीं राज्य में राज्‍यसभा के लिए 3 सीटें और 71 विधानसभा सीटे हैं। राज्‍य में इस मौजूदा समय में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्‍व में भाजपा की सरकार है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। उत्तराखंड की सीमाएं पूर्व में नेपाल, उत्तर में तिब्बत, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी हुई हैं। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है।

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की लोकसभा सीटों के आंकड़े - 

राज्य में सत्ताधारी दल:  भाजपा 

राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या: 5

लोकसभा सीटों पर पार्टी के लिहाज से कब्जा : बीजेपी-5

राज्य में मतदाताओं की संख्या: 71,27,057 

2014 में मतदान: 61.67 %

 

 

 


 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें