ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलोकसभा चुनाव 2019: मायावती-अखिलेश में हुआ सीटों का बंटवारा, BSP 38 और SP 37 पर लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती-अखिलेश में हुआ सीटों का बंटवारा, BSP 38 और SP 37 पर लड़ेगी चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने यह ऐलान कर दिया है कि कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव, सपा जहां राज्य की 37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हो तो...

The two parties announced a tie-up for the parliamentary elections last month. (Subhankar Chakraborty/HT PHOTO)
1/ 2The two parties announced a tie-up for the parliamentary elections last month. (Subhankar Chakraborty/HT PHOTO)
SP BSP Alliance
2/ 2SP BSP Alliance
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली।Thu, 21 Feb 2019 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने यह ऐलान कर दिया है कि कौन किस सीट से लड़ेगा चुनाव, सपा जहां राज्य की 37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हो तो वहीं दूसरी तरफ बसपा 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से दो सीटें (अमेठी और रायबरेली) कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को तीन सीटें दी गई हैं। आरएलडी को मथुरा के हिस्से में उसकी परंपरागत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें आईं हैं। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की अगुवाई वाले को घेरने के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन कर कड़ी चुुनौती दी है। उधर, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने सपा-बसपा गठबंधन (SP- BSP Alliance) पर सवाल उठाया। मुलायम ने कहा कि मायावती (Mayawati) को आधी सीट क्यों दी गई। हम अकेले 80 में 39 जीते थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश टिकट नहीं तय कर पा रहे तो हमें बताएं, हम तय कर देंगे।

समाजवादी पार्टी इन 37 सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

कैराना, मुरादाबाद, रामपुर, संभल,गाजियाबाद, हाथरस (एससी), फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी,हरदोई (एससी), उन्नाव, लखनऊ,इटावा (एससी), कन्नौज, कानपुर, झांसी, बांदा,कौशांबी (एससी), फूलपुर, इलाहाबाद, बाराबंकी (एससी), फैजाबाद, बहराइच (एससी) गोण्डा, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्टसगंज (एससी)

(सपा के खाते में सात सुरक्षित सीटें आईं)

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा में हुआ सीटों का बंटवारा, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

आइये देखते हैं पूरी लिस्ट-

सपा

क्रम संख्या    लोकसभा क्षेत्र              पार्टी 
1-

कैराना   

सपा 
2-

मुरादाबाद   

 सपा
3-

रामपुर    

सपा
4- संभल         सपा
5- गाजियाबाद सपा
6- हाथरस (SC)    सपा
7- फिरोजाबाद सपा
8- मैनपुरी सपा
9- एटा सपा
10- बदायूं सपा
11- बरेली सपा
12- पीलीभीत सपा
13- खीरी सपा
14- हरदोई (SC) सपा
15- उन्नाव सपा
16- लखनऊ सपा
17- इटावा (SC) सपा
18- कनौज सपा
19- कानपुर सपा
20- झाँसी सपा
21- बाँदा सपा
22- कौशाम्बी (एससी) सपा
23- फूलपुर सपा
24- इलाहाबाद सपा
25- बाराबंकी(एससी) सपा
26- फैजाबाद  सपा
27- बहराइच (एससी)  सपा
28- गोण्डा सपा
29- महराजगंज सपा
30- गोरखपुर सपा
31- कुशीनगर सपा
32- आजमगढ़ सपा
33- बलिया  सपा
34- चन्दौली सपा
35- वाराणसी सपा
36- मिर्जापुर सपा
37- राबर्टसगंज (एससी) सपा

 

बसपा उम्मीदवार की लिस्ट-

बहुजन समाजपार्टी इन 38 सीटों पर लड़ेगी

सहारनपुर, बिजनौर, नगीना (एससी),अमरोहा,मेरठ, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर (एससी), अलीगढ़, आगरा (एससी), फतेहपुर सीकरी, आंवला, शाहजहांपुर (एससी),धौरहरा, सीतापुर, मिश्रिख (एससी),मोहनलालगंज (एससी), सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन (एससी), हमीरपुर, अंबेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बांसगांव (एससी), लालगंज (एससी), घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर (एससी), गाजीपुर और भदोही।

बसपा के खाते में दस सुरक्षित सीटे आईं हैं।

  लोकसभा क्षेत्र              पार्टी 
1-

सहारनपुर 

बसपा 
2- बिजनौर बसपा
3- नगौना (एससी) बसपा 
4- अमरोहा  बसपा 
5- मेरठ बसपा 
6- गौतमबुद्धनगर बसपा 
7- बुलन्दशहर (एससी) बसपा 
8- अलीगढ़  बसपा 
9- आगरा (एससी) बसपा 
10- फतेहपुर बसपा 
11- आंवाला बसपा 
12- शाहजहांपुर (एसी) बसपा 
13- धौरहरा बसपा 
14- सीतापुर बसपा 
15- मिश्रिख (एससी) बसपा 
16- मोहनलालगंज (एससी) बसपा 
17- सुल्तानपुर बसपा 
18- प्रतापगढ़ बसपा 
19- फर्रुखाबाद बसपा 
20- अकबरपुर बसपा 
21- जालौन (एससी) बसपा 
22- हमीरपुर बसपा 
23- फतेहपुर बसपा 
24- अंबेडकरनगर बसपा 
25- कैसरगंज बसपा 
26- श्रावस्ती बसपा 
27- डुमरियागंज बसपा 
28- बस्ती बसपा 
29- संतकबीरनगर बसपा 
30- देवरिया बसपा 
31- बांसगांव (एससी) बसपा 
32- लालगंज (एससी) बसपा 
33- घोसी बसपा 
34- सलेमपुर बसपा 
35- जौनपुर बसपा 
36- मछलीशहर (एससी) बसपा 
37- गाजीपुर बसपा 
38- भदोही बसपा 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें