प्रांतीय खेलकूद में विद्या मंदिर इंटर कालेज का शानदार प्रदर्शन
लोहरदगा, संवाददाता। 37वें प्रांतीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। तरुण वर्ग बहनों की टीम ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

लोहरदगा, संवाददाता। 37वें प्रांतीय खेलकूद एथलेटिक्स समारोह 2026 में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए।
प्रतिभागियों की उपलब्धियाँ
वहीं तरुण वर्ग बहनों की टीम ने पूरे झारखंड प्रांत में हासिल किया तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। स्वर्ण पदकके अंतर्गत जैवलिन थ्रो में क्रांति कुमारी, 1500 मीटर दौड़ में रोशन भगत तथा ऊंची कूद में पूजा उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रजत पदक में लंबी कूद में रोशन भगत, गोला फेंक में क्रांति कुमारी तथा 400 मीटर दौड़ में यमुना उरांव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कांस्य पदक में 100 मीटर दौड़ में इशिका, 800 मीटर दौड़ में यमुना उरांव तथा चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री में सीमा मुंडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 4×100 मीटर रिले रेस में बालिकाओं की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिंहा, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे एवं विद्यालय परिवार ने सभी विजेता, प्रशिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

