लोहार समाज ने एकजुटता पर दिया बल
हिसुआ के गया रोड पर लोहार समाज ने अपने अधिकारों और आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में प्रदेश संयोजक ने समाज की एकजुटता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की आवश्यकता पर जोर दिया। जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की योजना बनाई गई है।

लोहार समाज के अधिकारों, उचित राजनीतिक हिस्सेदारी और आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर हिसुआ के गया रोड स्थित शाम्भवी बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को जिलास्तरीय लोहार अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन लोहार आदिवासी संघर्ष मंच, नवादा ने किया। सम्मेलन के दौरान समाज की एकजुटता को मजबूत करने और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर पूरे बिहार में राज्यव्यापी आंदोलन चलाने की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक उमेश विश्वकर्मा ने कहा कि देश के कई राज्यों में लोहार समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है, लेकिन बिहार में समाज इस अधिकार से वंचित है।
इसी कारण लोहार समाज राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण के लाभों से पिछड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अपनी इन मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान महासचिव विश्वनाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष श्यामदेव विश्वकर्मा, विगन विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, मुन्ना विश्वकर्मा, नरेश विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। (नवादा से राजेश मंझवेकर)


