पश्चिम बंगाल: बागडोगरा में भीड़ के हमले में एक की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थानीय लोगों ने मवेशियों की चोरी के शक में कुछ लोगों पर हमला किया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पश्चिम बंगाल: बागडोगरा में भीड़ के हमले में एक की मौत

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में मवेशियों की चोरी और तस्करी के शक में स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर कुछ लोगों पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि यह घटना बागडोगरा के माटीगारा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब पांच लोगों का एक समूह कथित तौर पर मवेशी चोरी करने के लिए एक गाड़ी में वहां पहुंचा था।पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मवेशी चोरी के शक में समूह को पकड़ा और उन पर हमला किया।

इसके बाद वे उन्हें बागडोगरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले ढेमल इलाके में ले गए, जहां कथित तौर पर उन्हें फिर से पीटा गया।अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हो गई, दूसरे को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।अधिकारी ने बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि समूह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपश्चिम बंगाल: बागडोगरा में भीड़ के हमले में एक की मौत