लनामिवि की ओर से स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा हुई शुरू
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी। बेगूसराय में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विभिन्न विषयों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही है।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली की परीक्षा दिन के दस बजे से एक बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक निर्धारित है। बेगूसराय जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।
परीक्षा केंद्र
जीडी कॉलेज में एसके महिला कॉलेज बेगूसराय, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरबीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, आरसीएसएस कॉलेज बीहट में एपीएसएम कॉलेज बरौनी, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, एसके महिला कॉलेज बेगूसराय में आरसीएस कॉलेज मंझौल जबकि एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर में जीडी कॉलेज बेगूसराय के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
मुख्य विषय समूह
मेजर विषयों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में हिस्ट्री, म्यूजिक व ड्रामा, पर्सियन, सोशियोलॉजी, उर्दू व बॉटनी, ग्रुप बी में पॉल्टिकल साइंस, फिजिक्स, इकोनोमिक्स, संस्कृत, अकाउंट, मार्केटिंग, एचआरएम व केमेस्ट्री, ग्रुप सी में साइकोलॉजी, रुरल इकोनोमिक्स, जूलॉजी, फिलॉस्फी, इंग्लिश, मैथेमेटिक्स, एआईएच एंड सी व मैथिली तथा ग्रुप डीए में ज्योग्रफी, होम साइंस, हिंदी, एंथ्रोपोलॉजी व एलएसडब्ल्यू को शामिल किया गया है।
परीक्षा अनुसूची
गुरुवार को पहली पाली व दूसरी पाली में ग्रुप ए बी का पेपर दस की परीक्षा आयोजित हुई। 11 सितंबर को ग्रुप सी व डी का पेपर दस, 12 सितंबर को ग्रुप ए बी का पेपर ग्यारहवां, 14 सितंबर को ग्रुप सी व डी का पेपर ग्यारहवां, 15 सितंबर को ग्रुप ए व बी का पेपर बारहवां तथा 16 सितंबर को ग्रुप सी व डी के पेपर बारहवें की परीक्षा होगी। इसी तरह माइनर विषयों को भी चार ग्रुपों में बांटा गया है। माइनर विषयों की परीक्षा 18 सितंबर से 22 सितंबर तक होगी। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

