यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ेगी: अरुण

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के यूपी प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। स्नातक एमएलसी चुनाव में भी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रबुद्ध वर्ग के साथ मिलकर काम करेगी। सम्मेलन में पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

यूपी की सभी विधानसभा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ेगी: अरुण

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के यूपी प्रभारी और जमुई (बिहार) के सांसद अरुण भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से स्नातक एमएलसी चुनाव में भी विजय सुनिश्चित करेगी। अरुण भारती आयुक्त सभागार में पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अध्यक्षता करते हुए स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ ने कहा कि स्नातक वर्ग, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र मुन्ना, आशीष सिंह, डॉ. नंदजी, आशुतोष गहरवार, अभिनव श्रीवास्तव, धनंजय दुबे, कमल तिवारी एवं अवनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsयूपी की सभी विधानसभा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ेगी: अरुण