पद्म भूषण रामविलास पासवान के जयंती पर कार्यकर्त्ताओं ने किया माल्यार्पण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दुमकादुमका में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया गया और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसमें कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

दुमका, प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के निदेश पर दुमका जिला इकाई के द्वारा जिला अध्यक्ष गिरधारी झा के नेतृत्व में रविवार को पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण रामविलास पासवान के जयंती पर कार्यकर्त्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गरीबों, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव हेमंत श्रीवास्तव, संताल प्रभारी मनोज कुमार राय, प्रदेश सचिव मोहन कुमार साह, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राय,रितेश कुमार, दीपक, बाबू झा, उत्तम साह इत्यादि उपस्थित थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


