पदभार ग्रहण सह सम्मान समारोह 4 को
जमुई । नगर प्रतिनिधि लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष एवं चिराग पासवान के पूर्व सांसद

जमुई । नगर प्रतिनिधि लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष एवं चिराग पासवान के पूर्व सांसद प्रतिनिधि लोकसभा जमुई जीवन सिंह ने कहा कि लोजपा रामविलास जमुई प्रदेश जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ जिला ध्यक्ष ,सभी प्रकोष्ठ एवं मेन विंग के प्रखंड अध्यक्ष 4 सितंबर को जमुई से भारी संख्या में पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। ज्ञात हो जमुई लोकसभा के लोकप्रिय सांसद अरुण भारती बिहार ,उत्तर प्रदेश एवं झारखंड प्रदेश के प्रभारी के निदेशानुसार 4 सितंबर को दिन के 11:00 बजे बिहार प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कार्यालय पटना में पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक का पदभार ग्रहण सह सम्मान समारोह एवं बिहार से संबंधित राष्ट्रीय पदाधिकारी गण का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री चिराग पासवान उपस्थित रहेंगे।
अत: लोकप्रिय सांसद अरुण भारती जी के निर्देश पर जमुई से पार्टी बड़ी संख्या में पदाधिकारी पटना में पहुंचकर कार्यक्त्रम को सफल बनाएंगे।


