पशुधन मंत्री के निरीक्षण के बाद राहत में आये अफसर
हिन्दुस्तान, बदायूं
पशुधन मंत्री के निरीक्षण के बाद राहत में आये अफसर पशुधन मंत्री के निरीक्षण के बाद राहत में आये अफसर पशुधन मंत्री के निरीक्षण के बाद राहत में आये अफसर

पशुधन मंत्री के अभिगांव एवं ब्यौर गोशाला में दौरा के बाद प्रशासनिक अमले और संबंधित विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही अफसरों ने दिन रात एक कर दोनों गोशाला में व्यवस्थायें दुरुस्त करा दीं। मंत्री के आगमन को लेकर बुधवार रात भर अभिगांव गोशाला में खड़ंजा लगाने एवं टीन शेड का काम पूरा करने का कार्य जारी रहा। दिन, रात लगकर गोशाला में पर्याप्त भूसा, हरे चारे, चोकर आदि का इंतजाम किया गया। बीमार गोवंश के लिये दवाइयों की व्यवस्था कराई गई। बड़े अफसरों ने स्वयं मौके पर खड़े रहकर सभी खामियों को दूर कराया, जिससे गोशाला अब बेहतर हो उठी है।
मंत्री के दौरान संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस की, लेकिन मंत्री सीवीओ एवं बीडीओ पर कार्रवाई के कह गये हैं।

