166 पंचायतों में पशुपालन मित्र की होगी बहाली
बेतिया। निज संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की नए अवसर सृजित करने और पशुपालन

बेतिया। निज संवाददाता ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की नए अवसर सृजित करने और पशुपालन को वैज्ञानिक आधार पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने पशुपालन मैत्री योजना को धरातल पर उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत जिले की सभी 303 पंचायत में पशुपालन मित्रों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए स्थानीय 12वीं पास युवाओं का चयन किया जाएगा। जिन्हें बिना लिखित परीक्षा के निर्धारित प्रक्रिया के तहत मौका मिलेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य गांव में पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। चयनित युवाओं को पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, सामान्य पशु रोगों की पहचान, प्राथमिक उपचार तथा पशुपालन के आधुनिक तरीकों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे वह अपनी पंचायत में प्रभावी ढंग से सेवाएं दे सके। पशुपालन मित्र पशुपालकों को समय पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ पशुओं की नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पशुपालकों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन संभव हो सकेगा। विभाग का मानना है इस योजना से एक ओर ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। वहीं दूसरी ओर पशुपालन को बढ़ावा मिलने से किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी ।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


