Hajipur News: जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

Hajipur News: दो अक्टूबर को हाजीपुर के आरडीएस पैलेस में जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम और सात अक्टूबर को फरक्का जल संधि कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। विधायक महेंद्र राम ने सभी से भागीदारी की अपील की। बैठक में कार्यक्रमों की सफलता के लिए विस्तार से चर्चा की गई।

Hajipur News: जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

Hajipur News: दो अक्टूबर को हाजीपुर के आरडीएस पैलेस में आयोजित होने वाले जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम और सात अक्टूबर को हिलालपुर में फरक्का जल संधि को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के रामगंज में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता और संचालन जदयू जिला सचिव राजकिशोर सिंह ने किया।

कार्यक्रम की अपील

इस दौरान विधायक महेंद्र राम ने जीविका दीदियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों ने पिछले दो दशकों में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं आज रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। ऐसे में जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में उत्साह बढ़ाने और उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जरुरत है।

फरक्का जल संधि कार्यक्रम

साथ ही बैठक में सात अक्टूबर को हिलालपुर में फरक्का जल संधि को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कहा कि फरक्का जल संधि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति महत्वपूर्ण होगी। बैठक में मुख्य रूप से व्यवसायी प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, देवानंद सिंह, चंदन कुमार सिंह, रेणु देवी, कामता प्रसाद सिंह, शंभु सिंह, भुनेश्वर दास, पवन कुमार सिंह, भुलन सिंह, संजीत कुमार, नरेश पोद्दार, अमीत कुमार, विंदेश्वर राम, रविन्द्र सहनी, संतोष कुमार राय, विनय राय के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। -राजेश कुमार

प्रश्नोत्तरी

✦कार्यक्रम कब आयोजित होने हैं?−
दो अक्टूबर को जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम और सात अक्टूबर को फरक्का जल संधि का कार्यक्रम आयोजित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: जीविका दीदियों के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील