ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपीएम मोदी ने दी पर्यावरण दिवस की बधाई, बोले- नई पीढ़ियों के लिए बेहतर धरती छोड़ें

पीएम मोदी ने दी पर्यावरण दिवस की बधाई, बोले- नई पीढ़ियों के लिए बेहतर धरती छोड़ें

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आज 2020 की थीम 'जैव-विविधता' है। इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद...

पीएम मोदी ने दी पर्यावरण दिवस की बधाई,  बोले- नई पीढ़ियों के लिए बेहतर धरती छोड़ें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 05 Jun 2020 12:54 PM
ऐप पर पढ़ें

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आज 2020 की थीम 'जैव-विविधता' है। इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें। 

पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। आइए हम सामूहिक रूप से वनस्पतियों और जीवों को सुनिश्चित करने के लिए जो भी संभव हो वो करें। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी बेहतर ग्रह छोड़ सकते हैं। 

LIVE UPDATES- 

-पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि-  हमें इस विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी समृद्ध जैव विविधता पर गर्व है। जैसा कि इस वर्ष का विषय जैव विविधता है मैं विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं।


-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- World Environment  Day2020 पर हम प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण और वंदना की हमारी परंपराओं का पालन करते हैं। अब प्रकृति का समय है। एक स्वच्छ, हरियाली के वातावरण के लिए प्रतिबद्ध प्रयास करें।

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा- प्रकृति और पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहर की तरह होती हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के इस मौके पर प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करेंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें