ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल बोले- सरकार धारा 370 और चांद की बात करती है लेकिन देश की समस्याओं पर चुप

राहुल बोले- सरकार धारा 370 और चांद की बात करती है लेकिन देश की समस्याओं पर चुप

विधानसभा चुनावों को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा में राजनीतिक पार्टियों के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लातूर में रैली को संबोधित किया। यहां राहुल ने...

राहुल बोले- सरकार धारा 370 और चांद की बात करती है लेकिन देश की समस्याओं पर चुप
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Oct 2019 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

विधानसभा चुनावों को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा में राजनीतिक पार्टियों के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लातूर में रैली को संबोधित किया। यहां राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि- मीडिया में आपको कभी चांद की बात होगी लेकिन जो जनता के मुद्दे है उनके बारे में आपको मीडिया में सुनाई नहीं देगा।

खास बातें-

-सारी की सारी चाइना की कंपनी हिंदुस्तान में है। कोई भी सामान खरीदो, उस पर मेड इन चाइना लिखा है। भारत की फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और चाइना के युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

-चांद पर रॉकेट जानें से पेट नहीं भरता, इसके बाद राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में मिशन चंद्रयान-2 को असफल बताते हुए कहा की, 2 दिन में रॉकेट नहीं बनता।

-हिन्दुस्तान में आप किसी से भी पूछो जनता की समस्या क्या है। एक सेकेंड में जवाब मिलता है किसानों की हालत और बेरोजगारी। किसी भी युवा से पूछ लो क्या हो रहा है, क्या करते हो कुछ नहीं। किसानों से पूछो तो कहते हैं केन्द्र सरकार ने बर्बाद कर दिया है। लेकिन मीडिया में ना आपको बेरोजगारी की बात सुनाई देगी। मीडिया में महाराष्ट्र कभी आपने सुना है किसानों का कर्जा माफ हुआ है, ना।

-मीडिया में आपको कभी चांद की बात होगी लेकिन जो जनता के मुद्दे है उनके बारे में आपको मीडिया में सुनाई नहीं देगा। इसका कारण है मीडिया का काम, केन्द्र सरकार का काम आपको सच्चे मुद्दों से हटाकर चाइना, पाकिस्तान, जापान और कोरिया में ले जाने का है। 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी यहां है और ऑटोमोबाइल सेक्टर की धज्जियां यहां उड़ गई। कपड़े की और डायमंड की इंडस्ट्री खत्म लेकिन केन्द्र सरकार इसके बारे में नहीं बोलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें