प्रलेस की बैठक में विभिन्न विधाओं पर हुई कविता पाठ

हिन्दुस्तान, देवघर
Follow us on Google News
share

देवघर के बंपास टाउन में वृंदावनधाम में प्रगतिशील लेखक संघ की बैठक हुई। बैठक में शहर के कवियों, बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। रजरप्पा में 25-26 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन पर चर्चा हुई। युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने और संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। कवि गोष्ठी में कई कवियों ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की।

प्रलेस की बैठक में विभिन्न विधाओं पर हुई कविता पाठ

देवघर,प्रतिनिधि। बंपास टाउन स्थित वृंदावनधाम में रविवार को प्रगतिशील लेखक संघ देवघर जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर के जाने-माने कवियों एवं बुद्धिजीवियों के अलावा प्रगतिशील लेखक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी भागीदारी दिखायी। प्रथम सत्र में संगठन से संबंधित मुद्दे एवं रजरप्पा में होने वाले दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में देवघर से जाने वाले प्रतिनिधियों के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रगतिशील लेखक संघ का रजरप्पा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 25 जुलाई से होने जा रहा है। जिसमें सूबे के सभी जिलों के प्रगतिशील विचारधारा के कवियों एवं लेखकों की भागीदारी होगी।

जिसका समापन 26 जुलाई को होगा और प्रगतिशील विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। प्रलेस के जिला सचिव फाल्गुनी मरीक कुशवाहा ने कहा कि रजरप्पा में देवघर जिले से आधा दर्जन से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें देवघर से कई साहित्यकार भाग लेंगे तथा विभिन्न भाषाओं में कविता पाठ कर देवघर का नाम रोशन करेंगे। मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि संघ का संगठन जिले के विभिन्न प्रखंडों में बनाया जाएगा एवं युवा कवियों तथा कहानीकारों को आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरा सत्र कवि गोष्ठी का चला, जिसमें प्रगतिशील विचारधाराओं की कविताओं के अलावा अन्य कविताओं का दौर चला। गोष्ठी में कवयित्री रचना झा, सोनम‌ झा, अनीता चौधरी, कवि प्रकाश चंद्र झा, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, प्रो. रामानंदन‌ सिंह व प्रशांत कुमार सिंह ने एक से बढ़कर एक कविता का पाठ किया। इस अवसर पर साहित्यकार प्रसन्न कुमार चौधरी, सुधीर कुमार उर्फ पप्पू, एसबीआइ के एजीएम प्रमोद कुमार दास, राजीव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, प्रमेश कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। अंत में सभी कवियों को रूह की पुकार नामक कविता संग्रह देकर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।