कोलकाता में सम्मानित हुए शायर खुर्शीद दिलदार नगरी
दिलदारनगर में 'नवाए सोखन' संस्था द्वारा खुर्शीद दिलदार नगरी के सम्मान में एक साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध शायरों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। अध्यक्षता डॉ. अमर एजाजी ने की, जबकि संचालन डॉ. शाहिद आलम ने किया। साहित्य प्रेमियों ने इसे यादगार आयोजन बताया।

दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगर के मशहूर शायर एवं कवि खुर्शीद दिलदार नगरी के सम्मान में कोलकाता की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'नवाए सोखन' की ओर से 'एक शाम खुर्शीद दिलदार नगरी के नाम' से विशेष साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त उस्ताद शायर डॉ. अमर एजाजी ने की, जबकि संचालन डॉ. शाहिद आलम ने किया। समारोह में खुर्शीद दिलदार नगरी के अलावा कोलकाता के प्रसिद्ध शायर इस्लाम अख्तर, तौसीफ, शाहनवाज़ 'आदिल', अज़हरुद्दीन 'अज़हर', असद 'तुराबी' और ज़फ़र अहमद 'ज़फ़र' ने अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं का मन मोह लिया।
सम्मान समारोह को साहित्य प्रेमियों ने यादगार बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने का कार्य करते हैं।


